Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पूर्व सीएम हरीश रावत का सरकार पर वार, बोले – विधानसभा चुनाव-2022 को आगे बढ़ाना चाहती है सरकार

पूर्व सीएम हरीश रावत का सरकार पर वार, बोले – विधानसभा चुनाव-2022 को आगे बढ़ाना चाहती है सरकार

By on December 27, 2021 0 244 Views

देहरादून: कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत  ने भाजपा सरकार पर चुनाव आगे  खिसकाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि कोरोना के नाम पर चुनाव को आगे बढ़ाने की  कोशिशें की जा रही हैं। यदि ऐसा हुआ, तो सरकार का इस्तीफा मांगा जाएगा। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा को अपनी हार तय नजर आ रही है।

इसी से बचने को वो किसी न किसी तरह चुनाव को टालने का प्रयास करने जा रही है। यही वजह है, जो कोरोना के नाम पर तरह तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर चुनाव को  आगे खिसकाने नहीं दिया जाएगा। हर हाल में चुनाव समय पर होंगे। घबराई हुई भाजपा चुनाव टालना चाहती है। हम चाहते हैं कि चुनाव समय पर हों।

यदि सरकार हालात पर काबू नहीं कर पा रही है, तो उसे इस्तीफा देना चाहिए। वो व्यवस्था करने की बजाय चुनाव टालना चाह रही है। कांग्रेस चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। भाजपा की हार तय है। यही डर उसे सताया जा रहा है। कहा कि किसान भाजपा को पूरी तरह सबक सिखाने के मूड में है। महंगाई से जूझ  रहा, आम आदमी भी परेशान है।