Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • स्कूटी सवार छात्रा के मोबाइल पर झपट्टा मारकर युवक हुआ हुआ फरार।

स्कूटी सवार छात्रा के मोबाइल पर झपट्टा मारकर युवक हुआ हुआ फरार।

By on January 1, 2022 0 208 Views

रामनगर। स्कूटी सवार एक छात्रा के मोबाइल पर झपट्टा मारकर एक आरोपी युवक उड़ा ले गया।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी को पकड़ने की मांग की हैं। शुक्रवार को ग्राम शिव लालपुर निवासी रेनू मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री पूजा एमकॉम सेकंड ईयर की छात्रा है।उन्होंने बताया कि वह गुरुवार की शाम रामनगर किसी काम से गई थी।इसी दौरान कोसी रोड होते हुए जा रही थीं।एक युवक छात्रा का पीछा करते हुए आया और मोबाइल पर झपटा मारकर फरार हो गया।बताया कि मोबाइल सैमसंग का था और जिसकी कीमत ₹10000 के आसपास की थीं।एसआई मनोज अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।