Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • देवभूमि का दंगल 2022: सभी 70 सीटों के लिए कांग्रेस का पैनल तैयार, कई पर नाम फाइनल तो कई पर टेंशन बरकरार-गोदियाल का दावा, शनिवार शाम तक खत्म हो जाएगा पहली लिस्ट का इंतज़ार

देवभूमि का दंगल 2022: सभी 70 सीटों के लिए कांग्रेस का पैनल तैयार, कई पर नाम फाइनल तो कई पर टेंशन बरकरार-गोदियाल का दावा, शनिवार शाम तक खत्म हो जाएगा पहली लिस्ट का इंतज़ार

By on January 14, 2022 0 198 Views

दिल्ली: देवभूमि के दंगल 2022 के लिए कांग्रेस कल शाम तक जारी कर सकती है अपने उम्मीदवारों की पहली सूची। उत्तराखंड कांग्रेस के कप्तान गणेश गोदियाल के मुताबिक दिल्ली में हुई स्क्रिनिग कमेटी की बैठक में पार्टी ने सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के पैनल को आखिरी शक्ल दे दी है।ज्यादातर सीटों पर पैनल में अकेले योद्धा का नाम तय किया है जबकि कुछएक सीटों पर जहां दावेदारों के बीच कांटे का मुकाबला है वहां 2 नामों को पैनल में शामिल किया गया है। सूबाई कप्तान के मुताबिक इस पैनल को कल यानी शनिवार को कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी के सामने पेश किया जसएगा। गोदियाल ने उम्मीद जाहिर की है कि शनिवार शाम तक पार्टी अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम तय कर पहली सूची के ज़रिए इसका ऐलान कर देगी।