Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा ने की, सहसपुर की जनता से कंधे से कंधा मिलकर चलने की अपील…

कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा ने की, सहसपुर की जनता से कंधे से कंधा मिलकर चलने की अपील…

By on January 30, 2022 0 288 Views

देहरादून: सहसपुर, विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा ने जनता से अपील की है जिसमे उन्होने जनता से कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया है।

आर्येन्द्र शर्मा की जनता से ये अपील

सहसपुर विधान सभा की सम्मानित जनता को सादर प्रणाम

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि विगत 10 वर्षों में हमारी विधानसभा मूलभूत विकास की परिभाषा को अंकित करने में नाकाम साबित हुई है, सभी संसाधनों के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बावजूद आज भी हमारी विधानसभा उत्तराखंड में पिछड़ी हुई है। आज हम सभी के पास स्वर्णिम अवसर है, एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को सुदृढ़ कर सहसपुर को उत्तराखंड की सबसे अधिक आदर्श विधानसभा बनाने का। हम सभी प्रबुद्ध जनों के पास इस बार का चुनाव किसी स्वर्णिम अवसर से कम नहीं है जब हम सभी संवैधानिक रूप से अपने मत का प्रयोग कर एक नए और समृद्ध सहसपुर का सपना साकार कर सकते है।

मैं आप सभी को अपने मन, कर्म एवं वचन से आश्वस्त करता हूं कि मुझे आप सभी के द्वारा जनप्रतिनिधि चुने जाने पर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाओं के प्रसार को तो सुनिश्चित करूंगा ही साथ ही संपूर्ण विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में अभूतपूर्व क्रांति का प्रसार सुनिश्चित कर सहसपुर को उत्तराखण्ड प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करूंगा। युवाओं के लिए उत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा सहसपुर क्षेत्र में ही आसानी से उपलब्ध हो सके साथ ही साथ कौशल विकास एवम तकनीकी क्षेत्र के प्रशिक्षण के लिए भी सभी उचित साधन और संस्थान सहसपुर क्षेत्र में उपलब्ध व स्थापित करना भी मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता में होगा ताकि मेरे सहसपुर क्षेत्र का युवा बेरोजगार ना रहे और आर्थिक रूप से अपने को और अपने परिवार को सुदृढ़ बना सके और विशेष तौर पर अपनी माताओं और बहनों के लिए स्वरोजगार और आर्थिक प्रगति के लिए घरेलू सूक्ष्म एवं सकल उद्योगों का अविष्कार और सृजन करना भी मेरी प्राथिमकता में रहेगा।

मैं आशा करता हूं की आप सभी एक साथ आकर इस जनहित कार्य में मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और अपना सहयोग व आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

आपका आभारी एवम मताकांक्षी

आर्येन्द्र शर्मा

सहसपुर, विधानसभा