Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • यूपी मे बेड़ियों मे जकड़ा प्रत्याशी मांग रहा भीख और वोट, नियत मे रह चुका इसकी मगर खोट…

यूपी मे बेड़ियों मे जकड़ा प्रत्याशी मांग रहा भीख और वोट, नियत मे रह चुका इसकी मगर खोट…

By on February 18, 2022 0 227 Views

लखनऊ।  फ़िरोज़ाबाद जिले मे भीख मांगकर गले और हाथ पैरों मैं बेड़िया डालकर चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी रामदास मानव पर है महिलाओं से छेड़खानी करने के मुकदमे। गरीब होने का दावा करने वाले प्रत्याशी पर है पिस्टल का लाइसेंस।  रामदास मानव का कहना मुझपे मुकदमे हैं, मैं जिला बदर हो सकता हूं।  फिरोजाबाद में चूड़ी जुड़ाई मजदूर नेता रामदास मानव फिरोजाबाद कि सदर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हैं जिन का चुनाव चिन्ह चूड़ी है,और वह भीख मांगकर गले और हाथ पैरों में बेड़िया डालकर प्रचार कर रुपया इकठ्ठा करके चुनाव लड़ रहे हैं,अगर प्रत्यासी रामदास मानव के अपराधिक इतिहास की बात करें तो उनकी नियत मे महिलाओं के लिए खोट जग जाहीर है क्योंकि उनके ऊपर महिला से छेड़खानी करने का मुकदमा है। लूट के अलावा कई मुकदमे उनके ऊपर थानों में दर्ज है और कुछ  मुकदमो मे फाइनल रिपोर्ट भी लग चुकी है।

अपने आपको गरीब कहने वाले रामदास मानव के पास एक पिस्टल का भी लाइसेंस है,ओर वह पिस्टल रखते है, उनका कहना की 10 लोगों से 10 10 हजार रुपये उधार लेकर पिस्टल का लाइसेंस कराया है,राम दास मानव का ना तो कोई व्यापार है ना कोई बिजनेस है उनके यहां चूड़ी झलाई का काम होता है और मेरा बेटा जो बाहर ऐम टेक की पढ़ाई कर रहा है, 10,हजार रुपये सेमेस्टर की फीस जो कि लंबी चौड़ी फीस नहीं है।

लेकिन अहम बात यह है कि अगर अपराधिक मुकदमा में  प्रत्यासी रामदास मानव को लगता है कि वह जिला बदर हो जायेंगे,तो क्या वह इस लिये चुनाव लड़ रहे हैं,और अगर उनके लिए 10 हजार रुपये कुछ भी नहीं है तो वह आखिरकार भीख क्यों मांग रहे हैं,क्या वह लोगों के सामने इमोशनल कार्ड खेलकर उन्हें गुमराह कर रहे है,ये सवाल तो सोचने को कही न कही मजबूर करता है।