- Home
- उत्तराखण्ड
- उत्तराखंड मे 12 वें सीएम बने धामी, जानिए अब तक किस – किस ने संभाला उत्तराखंड का कार्यभार…
उत्तराखंड मे 12 वें सीएम बने धामी, जानिए अब तक किस – किस ने संभाला उत्तराखंड का कार्यभार…
देहरादून: भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे रहा। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में सीएम पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है। दस मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।
हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है। धामी के हाथ विधानसभा चुनाव में निराशा लगी थी। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
उत्तराखंड के 20 साल के इस सफर में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले हैं। भाजपा ने सात मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। हालांकि, भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि सभी मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ कांग्रेस के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे।
मुख्यमंत्री कार्यक्राल
नित्यानंद स्वामी – 09 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001
भगत सिंह कोश्यारी – 30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002
नारायण दत्त तिवारी – 02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007
भुवन चंद्र खूडूडी – 07 मार्च 2007 से 26 जून 2009
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक – 27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
भुवन चंद्र खंडूडी – 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
विजय बहुगुणा – 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
हरीश रावत – 01 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016
हरीश रावत – 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016
हरीश रावत – 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017
त्रिवेंद्र सिंह रावत – 18 मार्च 2017 से –09 मार्च 2021
तीरथ सिंह रावत- 10 मार्च 2021 से 02 जुलाई 2021
पुष्कर सिंह धामी- 04 जुलाई 2021 से अब तक

