- Home
- उत्तराखण्ड
- बस्ती बचाओ संघर्ष समिति बलभूलपुरा के नेतृत्व में बाल सत्याग्रह कार्यक्रम किया।
बस्ती बचाओ संघर्ष समिति बलभूलपुरा के नेतृत्व में बाल सत्याग्रह कार्यक्रम किया।
हल्द्वानी। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति बलभूलपुरा के नेतृत्व में आज बुद्ध पार्क हल्द्वानी तिकोनिया में बाल सत्याग्रह कार्यक्रम किया। रेलवे द्वारा घरों, स्कूलों व अस्पताल आदि को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ना चाहता हैं ,जबकि रेलवे के पास जमीन का कोई मालिकाना हक नही हैं यह रेलवे ने (आर टी आई)2017 की रिपोर्ट में स्वीकार किया हैं। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के टी आर पांडेय ने कहा कि सरकारों का काम लोगों को वसना हैं न कि लोगों को उजाड़ना इसलिए सरकार को जमीन के मालिकाने के सवाल पर अपनी पैरोकार करनी चाहिए। परिवर्तन कामी छात्र संगठन के महेश ने कहा कि सरकार का काम स्कूल को बढ़ाकर लोगों को शिसित करना होता हैं लेकिन रेलवे जब वस्ती को उजड़ने का काम कर रही हैं लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। आखिर क्यों ? क़्योंकि वहां ज्यादा गरीब लोग रहते हैं। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के रजनी जोशी ने कहा कि सरकार लोगों को बसाने के बजाय उजड़ने का काम कर रही हैं। सरकार अलग अलग विभागों के गैर कानूनी तोड़फोड़ पर तक चुप रहता हैं , इसका उदाहरण रेलवे द्वारा वनभुलपुरा को गैरकानूनी तरह से तोड़ने की कार्यवाही पर चुप रहना दिखता हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भागीदारी की व कोई लोगों ने अपना समर्थन दिया हैं जिसमें जमिल कुरैसी, रफीक, प्रकाश, नसीम,सहजाद,,खलील सिद्दकी, अल्तमस, आलिया, परवीन, आफताब, शाहनाज ,चंदन,शेखर,रहीश,इंक़लाबी मजदूर केंद्र के दिनेश भट्ट ने भी समर्थन दिया बाल सत्याग्रह में शहनाज, अफ़सरी, आरती, खात्मा, फरजाना,नाजमा, मिराज,निसा,अमीना, साबरा,रहिज अहमद,इन्द्रनगर जन विकास समिति तस्लीम अंसारी,रियासत, उमेश, आदि कई लोगों नई भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन अनुराग कक्षा.7,आलिया कक्षा.12 ने किया।

