Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नगर पालिका बनाने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

नगर पालिका बनाने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

By on June 10, 2022 0 194 Views

कालाढूंगी।नगर पंचायत कालादुगी का सीमाविस्तार कर नगर पालिका बनाने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एस० डी० एम० कालादुंगी रेखा कोहली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन देकर कालाढूंगी नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने की मांग करते हुए अवगत कराया नगर पंचायत कालाढुँगी की स्थापना 26 अगस्त 1974 को हुई थी लगभग 47 साल पहले गठित नगर पंचायत का कभी भी सीमा विस्तार नहीं हुआ हैं। नगर पंचायत की सीमा से लगे गाँव मे भवन निमार्ण, नयी-नयी आवाशीय कालौनिया व व्यवसायिक गतिविधियों का अनियोजित विकास निरन्तर जारी है ।नगर पंचायत की सीमा से लगी ग्रामसभा-कालादूँगी बन्दोबस्ती जिसमे लगभग 3000 वोटर हैं और तेजी से जमीन की खरीद-फरोखत भी जारी है बढ़ती आवादी के हिसाव से उक्त ग्राम सभा का समुचित विकास सम्भव नही हैं। इस ग्राम सभा को नगर पंचायत में शामिल करना अति आवश्यक है ।
सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपील करते हुए नगर पंचायत कालाढुंगी का सीमा विस्तार कर नगर पालिका बनाने हेतु ग्राम सभा – कालाढुँगी बन्दोबस्ती को इसमे शामिल करने की मांग की।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोपाल बुडला कोटी,वरिष्ठ नेता दीवान सिंह बिष्ट,मेहमूद हसन बंजारा,मोहन सिंह खोलिया,गुड्डू चौहान,शाकिर हुसैन,खीम सिंह,दीपक पांडे,भगवान सिंह कुमटिया, मो, राशिद आदि मौजूद थे।