Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अल्ट्रासाउंड के दौरान प्रेग्नेंट महिला के पेट में लड़ते दिखे जुड़वां बच्चे, चले लात-घूंसे, डॉक्टर भी रह गए हैरान, आप भी देखिये लड़ाई

अल्ट्रासाउंड के दौरान प्रेग्नेंट महिला के पेट में लड़ते दिखे जुड़वां बच्चे, चले लात-घूंसे, डॉक्टर भी रह गए हैरान, आप भी देखिये लड़ाई

By on June 11, 2022 0 202 Views

न्यूज़ डेस्क : दुनिया में कई अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं। इनमें से कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपने जुड़वां बच्चे पैदा होने की बात सुनी और देखी होगी। इनमें से कई बच्चों की शक्ल और आदतें एक जैसी होती हैं। बच्चे आपस में लड़ाई भी बहुत करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि मां के गर्भ में पल रहे दो जुड़वां बच्चे गर्भ में ही लड़ने लगे। एक ऐसा ही मामला सामने आया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। डॉक्टर्स भी यह नजारा देखकर हैरान रह गए थे। यह घटना तब सामने आई थी जब महिला डॉक्टर्स के पास अल्ट्रासाउंड के लिए गई थी।

यह मामला चीन में सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां के गर्भ में जुड़वा बच्चों के बीच लड़ाई हो गई। बच्चों की ये लड़ाई अल्ट्रासाउंड में साफ दिखाई दे रही है। पेट के अंदर ही दोनों ने लड़ाई शुरू कर दी। अल्ट्रासाउंड में दोनों बच्चों को एक-दूसरे पर मुक्के मारते देखा गया। अल्ट्रासाउंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गर्भ में बच्चों को इस तरह लड़ता देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए थे। अल्ट्रासाउंड वीडियो में देखा जा सकता है कि मां के पेट में दो बच्चे है जो आपस में एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बच्चे एक दूसरे को मुक्के और लात मारते दिखे। पेट में जुड़वा बच्चों की लड़ाई का ये पहला मामला है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मां के पेट में ही ट्विन्स लड़ाई के गुर सीख रहे हैं। घटना चीन के यीनचुआन शहर की है।

 

बता दें कि एक जोड़ा प्रेग्नेंसी के दौरान चेकअप कराने अस्पताल गया था, वहां महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर्स ने जो देखा वह देखकर वो हैरान रह गए थे। अल्ट्रासाउंड वीडियो देख महिला का पति भी हैरान रह गया। उसके बाद उसने अल्ट्रासाउंड का वीडियो बना लिया। दंपति ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर किया।