Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • गरीब मरीज नरुली देवी के लिए हमदर्द बने डॉक्टर सलीम अंसारी मरीज नरुली देवी, भुवन चंद्र व भजनलाल को भोजन व घर जाने के लिए की आर्थिक मदद

गरीब मरीज नरुली देवी के लिए हमदर्द बने डॉक्टर सलीम अंसारी मरीज नरुली देवी, भुवन चंद्र व भजनलाल को भोजन व घर जाने के लिए की आर्थिक मदद

By on June 15, 2022 0 533 Views

कोटाबाग। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में एक लड़का भुवन चन्द्र अपनी बीमार मां नरूली देवी को हॉस्पिटल दिखाने आया, जहां उन्हें डॉक्टर सलीम अंसारी ने देखा मरीज नरुली देवी को बदन दर्द, बॉडी पेन, बुखार, की शिकायत थी, जिस कारण वो लगभग 15 – 16 दिनों से घर में बीमार पड़ी थी, आज तबीयत बिगड़ जाने पर उनका बेटा भुवन चंद अपनी मां को लेकर कोटाबाग हॉस्पिटल आया, जहां डॉक्टर सलीम अंसारी ने उनका इलाज किया और मरीज को भर्ती कर गुलकोज, डीएनएस, न्यूरो काइंड गोल्ड, एंटीबॉयटिक,आदि दवा दे कर उपचार किया, पुत्र भुवन चंद्र ने बताया की वो लोग कोटाबाग से लगभग 12 किलोमीटर दूर रामपुर गांव में रहते है, जहां से उन्हें गांव से दाबका नदी पार कर कोटाबाग हॉस्पिटल में इलाज के लिए आना पड़ता है, नरुली देवी के पुत्र भुवन चन्द्र ने बताया की डॉक्टर सलीम अंसारी ने उन्हें आर्थिक मदद कर दवा आदि की मदद करी, तो वहीं वरिष्ठ स्टाफ नर्स पैंजी पत्रस व कंचन नेगी ने भुवन चन्द्र व मरीज नरुली देवी, उनके पति भजनलाल को भोजन की व्यवस्था कर घर जाने का किराया भी अपनी जेब से दिया, भुवन चंद ने डॉक्टर सलीम अंसारी व स्टाफ नर्स पैंजी पत्रस व कंचन नेगी का दिल से आभार जताकर धन्यवाद किया, और कहा कि ऐसे डॉक्टर व स्टाफ बड़ी मुश्किल से मिलते हैं