VIRAL VIDEO: बाल सेट करवाते समय हेयर ड्रायर हुआ ब्लास्ट, नाई और ग्राहक दोनों झुलसे…
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई तरह के घटनाएं वायरल होते रहते है। कई ऐसी घटनाएं रहती है, जिसे देखने के बाद चौंक जाते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक सैलून में आग लग जाती है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक अपने बाल को सेट करवा रहा था। बालों को सेट करने के लिए नाई ब्लो ड्रायर में प्लग करते हुए दिखाता है। जैसे ही ड्रायर चालू होता है। शार्ट सर्किट के कारण सैलून के अंदर एक बड़ा धमाका हो जाता है। जिससे नाई और ग्राहक दोनों आग के हवाले हो जाते है।
कहा जा रहा है कि एयर कंडीशन से गैस का रिसाव हुआ है। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद जमकर वायरल हो रहे है। कई लोग इस वीडियो में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कई एक यूजर्स ने लिखा है कि सावधानी जरूरी है।

