Breaking News

By on October 12, 2022 0 180 Views

जौनपुर: जौनपुर जिले में सेना में नौकरी लगने के बाद दूल्‍हे की दहेज की डिमांड बढ़ने की जानकारी सामने आने के बाद दूल्‍हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो आनन फानन मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।  केराकत में सेना में भर्ती‌ होने के बाद दूल्हे ने दहेज की रकम बढ़ा दी, जिसके बाद युवती ने तिलक में दी‌ गयी दहेज की रकम मांगी तो दुल्हे ने रकम भी देने से इनकार कर दिया। इनकार के बाद दुल्हे के खिलाफ युवती ने कोतवाली में दुल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं भर्ती होने के बाद दुल्हे द्वारा बढ़ाई गयी अपनी कीमत की चर्चा जोरों पर है।

क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी पूजा यादव की शादी गाजीपुर के शादियाबाद थाना के खुटवा निवासी श्रवण कुमार यादव के साथ तय हुई थी। युवती के पिता नागेन्द्र यादव ने दहेज स्वरूप तिलक में छह लाख रूपया दे दिया। इसी बीच दुल्हा श्रवण कुमार सेना में भर्ती हो गया। सेना में भर्ती होते ही श्रवण कुमार ने दहेज की रकम बढ़ा दी, और चार लाख रूपए की मांग होने लगी। रकम‌ न देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। जिस पर कन्या पक्ष ने शादी न करने पर तिलक में दी गयी छह लाख रूपए वापस की मांग की।

वर पक्ष ने रकम‌ देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज करने लगा। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवती कोतवाली पंहुची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित श्रवण कुमार यादव के खिलाफ अमानत में खयानत , जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।