Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 21 साल पहले माणा गांव से ही मोदी ने देखा था भविष्य का ये सपना, अब PM बन कर रहे पूरा, देखें PM की 21 साल पुरानी VIDEO

21 साल पहले माणा गांव से ही मोदी ने देखा था भविष्य का ये सपना, अब PM बन कर रहे पूरा, देखें PM की 21 साल पुरानी VIDEO

By on October 22, 2022 0 189 Views

देहरादून: पीएम मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वो बद्रीनाथ धाम गए, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और फिर उसके बाद माणा गांव पहुंचे। यह गांव चीन की सीमा से सटा है और इसका अपना पौराणिक महत्व है। कहा जाता है कि पांडव यहीं से होकर स्वर्ग गए थे। यहां पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि पर्यटन का नया युग शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वो ऐसी स्थिति ला देंगे कि पर्यटक माणा गांव तक आने लगेंगे।

2001 का दौरा

पीएम मोदी का यह दौरा, उनके 2001 के दौरे की याद दिला रहा है। तब पीएम मोदी, सिर्फ बीजेपी के एक नेता थे। गुजरात के सीएम भी नहीं थे। 13 मई 2001 को नरेंद्र मोदी माणा गांव पहुंचे थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मोदी तब पर्यटन को बढ़ावा देने की ही बात कर रहे हैं। मोदी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उत्तराखंड में पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं, करोड़ों का बाजार है। इस पर फोकस किया जाना चाहिए

 

तब क्या कहा था मोदी ने

मोदी कह रहे हैं- “उत्तरांचल (अब का उत्तरखंड) हमने बनाया.. हम कहते हैं कि छोटे राज्य बेकार हैं, उद्योगों को अवसर नहीं मिला है। हमे इस परिस्थिति को पलटना है। उत्तरांचली की पहचान बनानी है। हम यहां टूरिज्म को दो हिस्सों में करना चाहते हैं। एक धार्मिक टूरिज्म, धार्मिक टूरिज्म को बरकरार रखना है। उसके साथ-साथ आज की पीढ़ी का भी ख्याल रखना है। उत्तरांचल के पास 100 करोड़ लोगों का बाजार है। इस देश में पैदा होने वाला हर नागरिक गंगा का गोता खाने के लिए आना चाहता है। इस देश में पैदा हुआ हर नागरिक मौका पड़े तो माता-पिता को बद्रीनाथ-केदारनाथ ले जाना चाहता है।”

सपना हो रहा पूरा

पीएम मोदी ने तब जो भविष्य का सपना देखा था और उसे पूरा करने की अपील की थी, वो अब वो पूरा कर रहे हैं। पीएम बनने के बाद मोदी उत्तराखंड में कई धार्मिक पर्यटनों का विकास करवा चुके हैं। केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ धाम तक में विकास कार्यों की एक लंबी लिस्ट पर कार्य प्रगति पर है।