Breaking News

खेल महाकुंभ में विजय बच्चो का स्वागत।

By on November 15, 2022 0 189 Views

कालाढूंगी। खेल निदेशालय हल्द्वानी द्वारा आयोजित खो-खो प्रशिक्षण शिविर के तकरीबन 25 बच्चों ने ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह प्रशिक्षण शिविर गोस्वामी विद्या मंदिर में खेल प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी की देखरेख में संपन्न हो रहा है। राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया अंडर 14 खो-खो बालक व बालिका वर्ग में प्रथम एवं अंडर 17 में बालक वर्ग में प्रथम व बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसमें लगभग 15 बच्चे गोस्वामी विद्या मंदिर के विद्यार्थी हैं। नेगी ने बच्चों का स्वागत करते हुए विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र तिवारी को भी सम्मानित किया। खेल निदेशालय से जिला खेल अधिकारी राशिका सिद्दीकी, प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य जगदीश तिवारी, ब्लाक खेल स्मानव्यक पीपी गर्जोला, नमीता पाठक आदि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।