Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हुए प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल, सीएम धामी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हुए प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल, सीएम धामी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

By on December 3, 2022 0 169 Views

देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अस्पताल में भर्ती हैं. जुबिन नौटियाल बीते दिन यानी गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे. जिसके कारण जुबिन नौटियाल के सिर और पसली में चोटें आई हैं. इसके अलावा उनके माथे पर भी गहरी चोट लगी है. जुबिन नौटियाल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जुबिन को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई है. इसके अलावा सिर, माथे और उनकी पसलियों में लगी चोटों को भी गंभीर बताया जा रहा है

 

इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का कहना है कि उनकी जुबिन से फोन पर बातचीत हुई है. उन्हें कुछ मामूली चोटें आई हैं. उनकी कोहनी में फैक्चर हुआ है. वह अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्दी स्वस्थ होकर एक बार फिर से अपने फैंस के सामने नजर आएंगे. सीएम धामी ने भी घटना पर दुख जताते हुए जल्द जुबिन के स्वस्थ होने की कामना की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर के दाएं हाथ का ऑपरेशन होगा. ऐसे में डॉक्टर ने सलाह दी है कि वह दाएं हाथ का इस्तेमाल ज्यादा ना करें. बता दें, हाल ही में सिंगर का नया गाना ‘तू सामने’ आए रिलीज हुआ है. इस गाने में जुबिन संग श्रीलंकाई सिंगर योहानी नजर आ रही हैं. दोनों को सॉन्ग लॉन्चिंग पर भी साथ देखा गया.