Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • यूज एंड थ्रो की राजनीति से उत्तराखंड बर्बादी की ओर ।

यूज एंड थ्रो की राजनीति से उत्तराखंड बर्बादी की ओर ।

By on July 4, 2021 0 344 Views

प्रभात ध्यानी राज्य आंदोलकारी केंद्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश में बार बार नेतृत्व परिवर्तन करने पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली से संचालित यूज एंड थ्रो की राजनीति ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि प्रचंड बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश में बार-बार किए जा रहे नेतृत्व परिवर्तन से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में उत्तराखंड नहीं है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में बैठे-बैठे उत्तराखंड के साथ मनोरंजन कर रहे हैं ,अपने मनोरंजन के लिए शतरंज की मोहरों की तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने का काम कर रहे हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से अभी प्रदेश संभला भी नहीं है कि मोदी ,शाह की जोड़ी ने अपने मनोरंजन की खातिर 4 महीनों में तीन मुख्यमंत्री थोप कर पहले से ही महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, रोजगार, पलायन ,आपदा की मार झेल रही उत्तराखंड की जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने व शहीदों की शहादत का अपमान करने का काम किया है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता 20 सालों से दिल्ली से संचालित यूज एंड थ्रो की राजनीति से सबक लेकर राज्य की अवधारणा को लेकर संघर्ष कर रही ताकतों के हाथ में राज्य की बागडोर सौंपने का काम करेगी।