मंगलवार को खोले गए गर्जिया मंदिर को एक बार फिर बन्द कर दिया गया।
रामनगर। (नाजिम सलमान) नैनीताल जिले में कोविड की दूसरी लहर के बाद भले ही सारे मंदिर और पर्यटनस्थल खोल दिये गए हों। लेकिन मंगलवार को खोले गए गर्जिया मंदिर को एक बार फिर बन्द कर दिया गया। मंदिर के पुजारी और वहां के दुकानदार इस मंदिर को जल्द से जल्द खोलने के पक्ष में हैं। लेकिन मंदिर समिति इसे सावन में खोलना चाहती है। जिसके कारण मंदिर को आज खोलने के बाद बढ़ते दबाव के बीच बन्द करना पड़ा है। जिससे श्रद्धालुओ को निराश लौटना पड़ा।

