बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने रामनगर में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं, में हुए आर.टी.पी.सी.आर, टेस्ट महा घोटाले को लेकर आज प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रामनगर कांग्रेस ने रानीखेत रोड़ रामनगार मे भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया । रणजीत रावत ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। महंगाई अपने चरम पर है। डीजल-पेट्रोल घरेलू गैस सिलेंडरों एवं अन्य चीजों के मूल्य आसमान छू रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ में जो आर.टी. पी.सी.आर. टेस्ट में घोटाला हुआ है वह सबके सामने उजागर हो गया है। और सरकार सिर्फ प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने में लगी है। भाजपा सरकार सिर्फ अपने विधायकों को रोजगार रोजगार दे रही है,अपने नेताओं को रोजगार दे रही है। इसके विरोध में आज हमने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। पुतला दहन में चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, सचिव प्रदेश कांग्रेस किशोरी लाल, सचिव प्रदेश कांग्रेस डॉ निशांत पपने, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जयंती चाहकर, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस हरिप्रिया सती, सभासद विमला आर्य, अनीता बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, लीलाधर जोशी मोहम्मद यूसुफ उमाकांत ध्यानी, नवीन सनवाल खुर्शीद अंसारी, विरेन्द्र लटवाल, मोहम्मद रिजवान, सभासद गुलाम सादिक सभासद मोहम्मद मुजाहिद किशोर लाल, पंकज पांडे, कुबेर कड़ाकोटी, महेंद्र आर्य, रमेश रावत, अजय छिमवाल, जावेद खान, कुंदन नेगी, दीपक मसीह, दीप पान्डे, नजाकत अली, एनएसयूआई राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद हाशिम, महेंद्र रावत, देवेंद्र चिलवाल, मोहम्मद चांद, बाली राम, कैलाश त्रिपाठी, रईसुद्दीन रवि ठाकुर, राजेश नेगी, मोहम्मद जावेद, आफाक हुसैन, आदि मौजुद रहे।

