सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस के मंथन शिविर हुए शुरू।
कालाढूंगी। उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी वापसी के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा भी लेने जा रही है। रविवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में कालाढूंगी पहुंचे मो, उबेदुल्लाह और अभय सिंह सोनवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए विचार विमर्श किया। कांग्रेस के इस मंथन शिविर में पहुंचे पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया तथा पार्टी के प्रचार व प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने की बात कही। पर्यवेक्षकों द्वारा कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस की मजबूती के लिए भी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए। इधर कार्यकर्ताओं ने कहा कांग्रेस अगर अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो दे तो पार्टी को मजबूती मिल सकती है। पर्यवेक्षक अभय सिंह व मो, उबैदुल्लाह ने कहा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका सिंह एवं प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिशा निर्देशन में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जा रहा है। हर इकाई के हिसाब से एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया जाए ताकि उसमें पार्टी गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जा सके। हर कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों और कांग्रेस की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान नगर अध्यक्ष वकील अहमद, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सामंत, गिरीश भट्ट, पूर्व प्रमुख भोला भट्ट, संजय किरौला, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप तड़ियाल, हरीश मेहरा, ताहिर कादरी, नदीम अहमद, कादिर हुसैन, सलमान वारसी, अर्णव कम्बोज, टीकम दरमवाल, मनोज बिष्ट, मदन बधानी, चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी, इकबाल अली, शहजाद, त्रिभुवन कन्याल, गोविंद सिंह, मो, जुनैद, आसिफ रजा, जलील अहमद आदि उपस्थित रहे।

