- Home
- उत्तराखण्ड
- ईद को लेकर प्रशासन ने ली बैठक। ईद शांतिपूर्वक मनाने की अपील।
ईद को लेकर प्रशासन ने ली बैठक। ईद शांतिपूर्वक मनाने की अपील।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन ) गुरुवार को प्रशासन ने बैठक लेकर ईद उल अजहा को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनाए जाने की अपील की। बैठक में एसडीएम गौरव चटवाल और सीओ बीएस भाकुनी ने नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कहा 21 जुलाई को मनाई जाने वाली ईद उल अजहा को भी ईद उल फित्र की तरह ही सादगी से मनाएं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी चयनित स्थान पर ही करें और कुर्बानी के समय अनावश्यक भीड़ न लगने दें। बैठक में एसडीएम गौरव चटवाल और सीओ बीएस भाकुनी ने कहा कि यह कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। इसलिए प्रशासन के निर्देशानुसार ही त्यौहार मनाकर सहयोग करें। एसडीएम चटवाल ने बताया अभी जो गाइडलाइन चल रही है उसका पालन करना जरूरी है अगर ईद से पहले कोई गाइडलाइन आती है तो अवगत करा दिया जाएगा।
इसी के साथ कुर्बानी करने के लिए एक ही स्थान चयनित करें तथा उक्त स्थान पर अनावश्यक भीड़ को न जुटने दें तथा चयनित स्थान से कुर्बानी के मीट को घरों तक कपड़े से छुपाकर लेकर जाएं। और जानवर के बचे अवशेष को गहरे गड्ढे में दफन करदें। एसडीएम चटवाल व सीओ भाकुनी ने कहा कि ईद खुशी का त्यौहार है इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी दूसरे को तकलीफ हो।
एसडीएम चटवाल ने ईद के अवसर पर पानी व सफाई व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रतिभा कोहली व जल संस्थान को आदेशित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, जामा मस्जिद सदर वकील अहमद, ईओ प्रतिभा कोहली, जल संस्थान एलएम पांडे, सतीश सिंह, मदीना मस्जिद से शराफत कुरैशी, मोती मस्जिद से कारी फिरासत , हाजी जलील अहमद, हाजी इस्लाम, महमूद हसन बंजारा,मो, मेहताब, ताहिर कादरी, जावेद सिद्दीकी, जाहिद हबीबी, सभासद हरीश मेहरा, मुराद अंसारी, दीनू सती, मो, दानिश, मुस्तजर फारूकी, मतलूब इलाही, नदीम अहमद, सलमान वारसी,शाकिर हुसैन,शंकर पांडे आदि लोग उपस्थित थे।

