
विधायक संजीव आर्य ने पॉवर हाउस टीम के साथ शांति वन में किया पौंधारोपण।
कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) पूर्व राज्यमंत्री शांति मेहरा व वर्तमान विधायक संजीव आर्य ने पॉवर हाउस टीम के साथ शांति वन में किया पौंधारोपण।पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेत्री शांति मेहरा ने नलनी ग्राम सभा के शांति वन में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ नैनीताल के विधायक संजीव आर्य और मयंक पॉवर हाउस टीम के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी पौधरोपण किया। शांति मेहरा ने बताया कि वो और उनकी टीम हर वर्ष नलनी और आसपास के खाली हुए वन क्षेत्र में पौधारोपड़ करते हैं। इस वर्ष भी नलनी ग्राम के खाली हुए वन क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। इस वर्ष यहाँ पर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों को लगाया गया है। जिससे यहाँ की भूमि को किसी भी प्रकार की हानि ना पहुचें और जब फलदार वृक्ष तैयार हो जाए तो जंगल में रहने वाले पशु पक्षियों को भी फल के रूप में भोजन प्राप्त हो सके। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनके और टीम के द्वारा लगाए गए पौधे अच्छे से उपज गए हैं। उन्होंने वन कर्मियों और स्थानीय निवासियों को पौधों की देखभाल करने के लिए धन्यवाद दिया।इस दौरान पर अरुण मेहरा, नीरज तिवारी, राकेश बेलवाल, डम्पी सैनी, गोपाल गैडा, सचिन गुप्ता, नंदन कुमार, कुशल खाती, जनक राज उप्पल, विपुल, राणा जी, यशवंत बिष्ट जी, महेंद्र अधिकारी, मुकेश गुरुरानी और स्थानीय निवासियों के साथ वन कर्मचारी मौजूद थे।