Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • ईद-उल अजहा पर अमन चैन की दुआ।

ईद-उल अजहा पर अमन चैन की दुआ।

By on July 21, 2021 0 301 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) कालाढूंगी में भी ईद उल अजहा को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। गाइडलाइन के अनुसार ईदगाह में 05 लोगों द्वारा नमाज अदा की गई। हाफिज इमामुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश प्रदेश में अमन चैन कायम रहने के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआएं की गयीं। ईद उल अजहा पर निर्धारित स्थान पर कुर्बानियां की गईं। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में तमाम पुलिस कर्मी तथा एलआईयू इंस्पेक्टर महेंद्र नेगी आदि अधिकारी मुस्तैद रहे। सदर वकील अहमद ने उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।