Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भवन निर्माण में शुल्क लेने संबंधी जिला पंचायत बोर्ड के फैसले का कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख ने विरोध किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भवन निर्माण में शुल्क लेने संबंधी जिला पंचायत बोर्ड के फैसले का कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख ने विरोध किया।

By on November 30, 2022 0 186 Views

कालाढूंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भवन निर्माण में शुल्क लेने संबंधी जिला पंचायत बोर्ड के फैसले का कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने विरोध किया। ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने कहा ग्रामीण को आवास बनाने हेतु टैक्स लगाए जाने का वह पूर्ण रूप से विरोध करते है। कन्याल ने कहा कोटाबाग विकासखंड के सभी जनप्रतिनिधियों व ग्राम सभा द्वारा इस फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। वही कन्याल ने कहा कि गांव में मध्यमवर्गीय लोग व छोटे-छोटे काश्तकार व गरीब लोग निवास करते हैं अगर वह अपने जीवन यापन के लिए भवनों के निर्माण में भी शुल्क देंगे तो यह उनके साथ अन्याय होगा।वही जिला ग्राम प्रधान संगठन ने भी इस टैक्स का विरोध किया है अभी ने संयुक्त रूप से कहा ये फैसला जिला पंचायत का हिटलर साही की याद दिला रहा है उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर किसान व गरीब जनता निवास करती है जो ये टैक्स अदा नही कर सकती इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष हिराबल्ब बधानी,ग्राम प्रधान बिना देवी,लाल सिंह,सहित दर्जनों ग्राम प्रधानों ने विकास खंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेज कर फैसले को वापस लिए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी की अगर फेसला वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।