प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के मध्य Living with Tiger के सम्बन्ध में गोष्ठी/ बैठक आयोजित की गयी ।
रामनगर। सवालदेह पश्चिम ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के मध्य Living with Tiger के सम्बन्ध में गोष्ठी/ बैठक की गयी । स्कूली बच्चों को उक्त बैठक में पारिस्थितिकी तंत्र में बाघ एवं उसकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया तथा मानव वन्य जीव संघर्ष के निदान हेतु अपने व्यवहार में आवश्यक परिवर्तन किए जाने हेतु भी जानकारी दी गई। इस दौरान बैठक में श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, उपराजिक, श्री अमजद, कृष्ण चंद्र पंत, वन आरक्षी आदि उपस्थित थे

