Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • महान शिकारी और पर्यावरणविद जिम कॉर्बेट की आज जयंती हैं

महान शिकारी और पर्यावरणविद जिम कॉर्बेट की आज जयंती हैं

By on July 25, 2021 0 697 Views

कालादूंगी। महान शिकारी और पर्यावरणविद जिम कॉर्बेट की आज जयंती है। जिनकी याद में कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम रखा गया है। उनकी बहुत सी यादें आज भी छोटी हल्द्वानी गांव से जुड़ी हुई हैं।जिम कॉर्बेट ने कालाढूंगी के पास छोटी हल्द्वानी गांव बसाया था। जिसमे उनकी कई यादें जुड़ी हैं। इस गांव में कभी कार्पेट साहब के नाम से मशहूर जिम कॉर्बेट के लिये आज भी ग्रामीणों में श्रद्धा का भाव बना हुआ है। छोटी हल्द्वानी गांव को कभी जिम कॉर्बेट ने गुमान सिंह बरुआ से खरीदा था। जिसमें उन्होंने 40 लोगो को बसाया था। जिसे उन्होंने केन्या जाने के बाद ग्रामीणों को ही दान कर दिया। कॉर्बेट के इस गांव में वन विभाग ने पर्यटन गतिविधियां शुरू की थी। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। लेकिन बाद में विभाग ने इसमें रुचि लेना कम कर दिया। जिससे ग्रामीण थोड़ा निराश जरूर हैं।