Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • शराब पीकर हुडदंग करने वाले व्यक्तियों और महामारी एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने की कार्यवाही।

शराब पीकर हुडदंग करने वाले व्यक्तियों और महामारी एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने की कार्यवाही।

By on July 25, 2021 0 361 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) बोर नदी कालाढूंगी में शराब पीकर हुडदंग करने वाले कुल 07 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम तथा 15 व्यक्तियों के महामारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं पर्यटक स्थलों में गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं दिनेश नाथ महंत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में रविवार को कालाढूंगी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत बोर नदी में बाहर से आकर नहाने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 07 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम तथा 15 व्यक्तियों का महामारी एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया ।