Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सारी-सारी रात, लड़कों से करती है अश्लील बात, थाने पहुंची बेबस माँ ने सुनाई बेटी की दास्तान, पुलिस से बोली मैं हो गईं परेशान…

सारी-सारी रात, लड़कों से करती है अश्लील बात, थाने पहुंची बेबस माँ ने सुनाई बेटी की दास्तान, पुलिस से बोली मैं हो गईं परेशान…

By on October 17, 2023 0 973 Views

आगरा: न्यू आगरा क्षेत्र की एक मां ने अपनी ही बेटी की हरकत से परेशान होकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बेटी दो शादी होने के बाद भी ससुराल में नहीं रही। युवकों के साथ घूमती है। वीडियो कॉल पर अनजान लोगों से अश्लील बातें करती है। रातभर घर से गायब रहती है। टोकने पर धमकी देती है।

नहीं रही ससुराल

पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले बेटी एक युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिन बाद वो घर लौट आई। लोकलाज की वजह से उसने बेटी की शादी कर दी। मगर, बेटी घर वापस आ गई और फिर ससुराल नहीं गई। फिर मायके में रहते हुए वो  एक अन्य युवक के साथ चली गई। 6 महीने बाद लौटी। इस पर पति ने उसे तलाक दे दिया।

दूसरी शादी भी कराई

पीड़िता ने बताया कि बेटी का तलाक होने के बाद वो परेशान थी। इसलिए किसी तरह बेटी की दूसरी शादी जोधपुर में करा दी, लेकिन बेटी की वहां भी नहीं बनी। वो 6 महीने बाद फिर वापस आ गई। अब उसके एक बेटा भी है। इसके बाद भी वो नहीं सुधर रही है। रात में लड़कों के साथ घूमना और वीडियो कॉल पर अश्लील बातें  करना जारी है।

बेटे-बहू पर पड़ रहा गलत असर

पीड़िता ने बताया कि बेटी की हरकतों का उनके बेटे-बहू पर गलत असर पड़ रहा है। टोकने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। केस गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का लिखा गया है। विवेचना की जा रही है।