Breaking News

विकास ने लगवाया वेक्सीनेशन केम्प।

By on August 13, 2021 0 360 Views

कालाढुंगी।वन क्षेत्रों में विधायक प्रतिनिधि विकास भगत की उपस्थित मे लगी वैक्सीन और बने राशन कार्ड ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय विचार के तहत शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के निर्देश पर आज टाडा जंगल के नहर खत्ता,बूढ़ा खत्ता,नादिया खता,जुतियाल खत्ता,नदिया खत्ता में कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे लोगो को कोविड वैक्सीन लगवाई गई और कोविड के टेस्ट किये गये।
कैम्प में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कहा की वैक्सीन कैम्प के साथ साथ राशन कार्ड बनाने के कैम्प का भी आयोजन किया गया है।जंगल क्षेत्र होने की वजह से यहां सुविधाओ का बहुत अभाव है।
विकास ने बताया की लॉक डाउन में यहां रहने वाले लोगों ने अपनी दिक्कत बताई थी जिसको उन्होंने मंत्री भगत के समक्ष रखा और मंत्री के निर्देश पर आज यहां राशन कार्ड बनाने का शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।
विकास ने बताया की भाजपा का सिद्धांत है की समाज पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता हो,यही सिद्धांत का पालन कर आज यहां वैक्सीनेशन कैम्प और राशन कार्ड बनाने का कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ,रवि सनवाल ,गौरव जोशी ,विपिन परगाई ,वीर सिंह चौधरी समेत खत्तेवासी उपस्थित रहे।