श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरों व घरों में भक्तों की धूमधाम।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व मंदिरों व घरों में भक्तों ने धूमधाम से मनाया। जन्माष्टमी पर्व पर भक्तों ने अपने-अपने नन्हें बालक व बालिकाओं को राधा-कान्हा की वेश भूषा में सजाया हुआ था। हांलाकी कोरोना के ब प्रभाव के कारण कुछ फीकापन जरूर दिखा । लेकिन फिर भी फलों व कन्हैया की ड्रसों की दुकानों में भीड दिखी। वही
कोटाबाग, बैलपडाव, चकलुवा व कालाढूंगी में मंदिरों में भक्तजन सुबह से पूजा-अर्चना करते नजर आये। वही वार्ड नम्बर एक स्थित रोखडिया बाबा मंदिर में भक्तों ने देर रात तक भजन- -कीर्तन गाये । इस दौरान आनंद मुनी महाराज, पूजारी हीरा सिंह, रवि चौधरी, नारायण चौहान, योगेश सिंह बिष्ट, सोमेश सती, दीपू कांडपाल, दीपू मेहरा, संतोष चौधरी, दलीप सिंह नेगी व्यस्था में जूटे रहे।

