Breaking News

कॉर्बेट के कालागढ़ कैम्प में हाथी के बच्चे सावन का तीसरा बर्थडे धूमधाम से मनाया गया।

By on August 3, 2021 0 382 Views

कॉर्बेट के कालागढ़ कैम्प में हाथी के बच्चे सावन का तीसरा बर्थडे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॉर्बेट की डिप्टी डायरेक्टर कल्याणी भी मौजूद रही। कॉर्बेट के एलीफैंट कैम्प कालागढ़ में आज खूब चहल पहल रही। दरअसल यहां बेबी एलीफैंट सावन का बर्थडे मनाया जा रहा है। इस जन्मदिन को सूबेदार अली ने 130 किलो का केक बना कर और विशेष बना दिया। यह विशेष केक ब्रेड, आटा, सूजी, मक्खन और फलों से तैयार किया गया था। 2018 की 2 अगस्त को सावन का कॉर्बेट के कालागढ़ कैम्प में ही जन्म हुआ था। कर्नाटक से आई कंचम्भा हथिनी ने इसे जन्म दिया था। कॉर्बेट प्रशासन इसे बोनस के रूप में देखता है। इसलिए 2019 से लेकर अब तक इसका बर्थडे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।