Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों में ध्वनि संयंत्रों के प्रयोग करने को लेकर कोतवाली कालाढूंगी में मीटिंग की गई।

पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों में ध्वनि संयंत्रों के प्रयोग करने को लेकर कोतवाली कालाढूंगी में मीटिंग की गई।

By on August 3, 2021 0 334 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) पुलिस उपाधीक्षक रामनगर तथा थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा समस्त धार्मिक स्थलों मंदिरों, मस्जिदें, गुरुद्वारा व चर्च के प्रबंधकों एवं मुख्य पुजारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा धार्मिक स्थलों मैं प्रयोग किए जा रहे ध्वनि संयंत्रों लाउडस्पीकर आदि के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्णता पालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। धार्मिक स्थलों में प्रयोग किए जाने वाले ध्वनि संयंत्रों को बिना प्रशासन की अनुमति के ना लगाने एवं ध्वनि संयंत्रों की ध्वनि की तीव्रता माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप रखे जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए तथा धार्मिक स्थलों मैं दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पूर्णतया पालन कराने हेतु कहा गया श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा मीटिंग में आए समस्त धार्मिक स्थल के प्रबंधकों को उक्त संबंध में स्थानीय पुलिस से समय-समय पर आपसी समन्वय व संपर्क रखने हेतु भी कहा गया इस दौरान जामा मस्जिद सदर वकील अहमद,मो,मेहताब,हाजी जलील ,सहित अनेक लोग मौजूद थे।