Breaking News
  • Home
  • खेल
  • भारत ने टोक्यो ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक जितने पर खुशी

भारत ने टोक्यो ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक जितने पर खुशी

By on August 5, 2021 0 281 Views

कालाढुंगी। (शकीर हुसैन) भारत ने टोक्यो ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक जितने पर खुशी व्यक्त की।कालाढुंगी विधायक प्रतिनिधि व पूर्व हॉकी खिलाड़ी विकास भगत ने भारत की टोक्यो ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी भारत की टीम को शानदार प्रदर्शन की करने पर बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा हम हॉकी में इतना नीचे क्यों आए,क्योंकी हम सभी सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट देखना पसंद करते है। हॉकी के महान खिलाड़ियों को कोई पहचानता भी नही। तो मनोबल गिरना स्वाभाविक है। आज मेरे जन्म दिन पर मुझे खुद में ये जीत तोहफा सा लग रही है क्योंकि मैंने भी अपने जीवन के 14 वर्ष हॉकी को दिये है और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत के हॉकी में उतार चढ़ाव को बिल्कुल करीब से देखा है । आप सभी से पुनः निवेदन है की आज ओलंपिक मैडल के लिये जैसा प्रेम आप दे रहे है ,ऐसा ही प्रेम हमेशा दे और अगर आप सभी ने ऐसा किया तो निश्चित भारत अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगा और वर्ल्ड चैंपियन बनेगा।