Breaking News

भाजपा नेता पाठक ने वेक्सीनेशन पर बनाई टेली फ़िल्म

By on August 7, 2021 0 673 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) भाजपा नेता मनोज पाठक ने वेक्सीनेशन पर आधारित वैक्सीन लगानी है जरूरी टेली फ़िल्म बनाई।फ़िल्म में सभी कलाकार स्थानी है।इस फ़िल्म में उन्होंने भी किरदार निभाया है।शिनवार को भाजपा पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने वेक्सीनेशन पर बनी टेली फ़िल्म वेक्सीन लगानी है जरूरी का विमोचन किया इस फ़िल्म के व खुद निर्माता है।इस दौरान मनोज पाठक ने सभी से वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की उन्होंने बताया की सरकार द्वारा कॅरोना से बचाव के लिए फिरी में भारत के हर नागरिक को वैक्सीन लगवाई जा रही है। फिर भी कुछ लोग वैक्सीन नही लगवा रहे और समाज मे अनेक प्रकार की झूठी अफवाह फैला रहे है। यही सोचकर उन्होंने इस टेली फ़िल्म को बनाने का निर्णय लिया था।और आज उन्होंने इस फ़िल्म का सफल विवेचन किया। इस फ़िल्म में उनके द्वारा स्थानी कलाकारों की मद्दत से वैक्सीन क्यू लगानी जरूरी है ये दिखाया गया है।वही उन्होने सभी धर्मों में वेक्सीनेशन को लेकर फैली गलत धारणा को दूर करने का भी प्रयास किया है।इस फ़िल्म में सभी कलाकार स्थानी है।मौके पर मौजूद सभी ने उक्त टेली फ़िल्म की तारीफ की।