ढाई लाख रुपए की नकदी, लाखों के जेवर पर चोरो ने किया हाथ साफ।
रामनगर।₹( नाज़िम सलमान) लुटाबड़ में एक व्यापारी के बंद घर मे चोरी होने का मामला सामने आया है।मौके पर कोतवाल आशुतोष कुमार पुलिस के साथ पहुँचे और जांच की।राशन के होलसेल व्यापारी प्रदीप खाती पुत्र मोहन खाती बैड़ाझाल में रहते है। व्यापारी बृहस्पतिवार को पहाड़ों से कैश लेकर लौटे थे और शुक्रवार को परिवार सहित अपनी ससुराल सोनी बिनसर चले गए, इस दौरान मकान बंद था। शनिवार की दोपहर में व्यापारी के पड़ोसी ने उन्हें मकान का गेट खुला होने की सूचना दी। मकान खुला देख व्यापारी ने अपने भाई दीपक खाती को मौके पर भेजा। व्यापारी भाई ने बताया कि मकान के अंदर चोरों ने पूरी तसल्ली से चोरी को अंजाम दिया है। मकान में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए और कपड़ों को भी इधर-उधर फेंका है। व्यापारी के भाई के अनुसार उसका भाई बृहस्पतिवार को पहाड़ से वसूली करके आया था। अमूमन दो से ढाई लाख रुपए की नकदी तो रिकवरी होती है, जो मकान के अंदर थी और अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात भी चोरी हुए है। चोरी की सही जानकारी उसके भाई के आने पर होगी। वहीं चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं चोरों ने पड़ोस में एक मकान भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर भाग निकले।चोरी की सूचना पर कोतवाल आशुतोष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं और शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।पीड़ित व्यक्ति द्वारा रविवार की सुबह तहरीर दी गई हैं और जांच के लिए एसआई कैलाश जोशी को उनके घर पर भेजा गया।रामनगर।ग्राम लुटाबड़ में एक व्यापारी के बंद घर मे चोरी होने का मामला सामने आया है।मौके पर कोतवाल आशुतोष कुमार पुलिस के साथ पहुँचे और जांच की।राशन के होलसेल व्यापारी प्रदीप खाती पुत्र मोहन खाती बैड़ाझाल में रहते है। व्यापारी बृहस्पतिवार को पहाड़ों से कैश लेकर लौटे थे और शुक्रवार को परिवार सहित अपनी ससुराल सोनी बिनसर चले गए, इस दौरान मकान बंद था। शनिवार की दोपहर में व्यापारी के पड़ोसी ने उन्हें मकान का गेट खुला होने की सूचना दी। मकान खुला देख व्यापारी ने अपने भाई दीपक खाती को मौके पर भेजा। व्यापारी भाई ने बताया कि मकान के अंदर चोरों ने पूरी तसल्ली से चोरी को अंजाम दिया है। मकान में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए और कपड़ों को भी इधर-उधर फेंका है। व्यापारी के भाई के अनुसार उसका भाई बृहस्पतिवार को पहाड़ से वसूली करके आया था। अमूमन दो से ढाई लाख रुपए की नकदी तो रिकवरी होती है, जो मकान के अंदर थी और अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात भी चोरी हुए है। चोरी की सही जानकारी उसके भाई के आने पर होगी। वहीं चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं चोरों ने पड़ोस में एक मकान भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर भाग निकले।चोरी की सूचना पर कोतवाल आशुतोष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं और शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।पीड़ित व्यक्ति द्वारा रविवार की सुबह तहरीर दी गई हैं और जांच के लिए एसआई कैलाश जोशी को उनके घर पर भेजा गया।

