Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी टैक्टर चलाने की ट्रेनिंग।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी टैक्टर चलाने की ट्रेनिंग।

By on August 9, 2021 0 354 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी टैक्टर चलाने की ट्रेनिंग । व साथ ही 20 महिलाओं को ड्रेविंग लाइसेंस भी दिए।सोमवार को पी,एन, पी, संस्था हल्द्वानी के तत्वाधान में ढेला ग्राम में 20 महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेन्स का वितरण व्लाक प्रमुख रेखारावत एवं सांसद प्रतिनिधि इन्दर सिंह रावत कि अध्यक्षता में वितरित किये गये इस दौरान संस्था द्वारा ग्राम ढेला की 20 महिलाओं को टैक्टर ट्रेनिंग दी गयी। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वरोजगार से जोड़ना व महिला शक्तिकरण को मजबूती प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में संस्था से धीरेन्द्र तिवाड़ी, सरेक सिंह आकुनी, कमलादेवी गंगा देवी तथा बेला ग्राम से तुलसी देवी, पुष्पाकरगेती,मदनसिंह जलाल. खीमा सिंह बोहरा इत्यादि ग्राम वासी शामिल रहे।