Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • भू कानून के समर्थन में जन जागरूकता रैली वा एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया गया। ।

भू कानून के समर्थन में जन जागरूकता रैली वा एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया गया। ।

By on August 9, 2021 0 342 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) कालाढूंगी मुख्य बाजार में भू_कानून के समर्थन में जन जागरूकता रैली निकाली व कालाढूंगी तहसील में एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया गया ।सोमवार को दर्जनों युवाओं ने कालाढुंगी उप जिला अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भू कानून बनाए जाने की मांग की।कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवाओं द्वारा बड़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया व लोगो को भू कानून व आर्टिकल 371, इनर लाइन परमिट , मूल निवास 1950 की जानकारी दी गई व इनके महत्व को बताया गया
इस दौरान राहुल पंत , शैलेंद्र दानू , अशोक विश्वास , कमल जोशी , अनुपम सनवाल , विजय बोहरा ,योगेश जोशी , सौरव नेगी आदि लोग मौजूद रहे वही सभी ने एक सुर में कहा ना दिल्ली ना देहरादून हमे चाहिए भू कानून।