Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भगत ने मैथिसाह नाले पुल की दिशा सही करने के दिए निर्देश।

भगत ने मैथिसाह नाले पुल की दिशा सही करने के दिए निर्देश।

By on August 10, 2021 0 281 Views

कालाढूंगी।विधायक व शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने किया पुल से हुए कटाव का निरक्षण। व इस दौरान नाले से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए निर्माणाधीन मैथिसाह नाले की दिशा सही कर हो रहे किसानों की भूमि कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए। कालाढुंगी में रामनगर हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर बन रहे नाले के कछुआ गती से चल रहे निर्माण कार्य से जहां एक ओर परेसान है।वही अब पुल की दिशा नाले के विपरीत करने के चलते दर्जन भर परिवार के सामने खतरे मंडरा रहा है।क्षेत्रवासियों की शिकायत पर मंगलवार को शहरी विकास मंत्री व कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने कार्यदायी संस्था व क्षेत्रीय जनता के साथ मोके पर जाकर पुल से हो रहे भू कटाव का जायजा लिया।शिकायत सही पाए जाने पर भगत ने सम्बन्धित अधिकारियों व ठेकेदार को फटकार लगाते हुए पुल के अन्य कार्य रोक कर सर्व परी पुल की दिशा सही किए जाने व पुल से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा दीवार बनाए जाने के निर्देश दिए।इस दौरान उनके साथ मण्डल अध्य्क्ष महेंद्र दिगारी,चेरमेंन पुष्कर कत्यूरा,गोपाल बुडलाकोटी, विनोद बुडलाकोटी,महमूद हसन बंजारा, पूरन जोशी,कविता बलिया,सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।