Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • दस हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम “आजादी के शहीदों की याद में”हुई विधिवत शुरुआत……..

दस हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम “आजादी के शहीदों की याद में”हुई विधिवत शुरुआत……..

By on August 10, 2021 0 237 Views

आज ही के दिन 1925 को आजादी के क्रांतिकारी संग्रामियों ने काकोरी कांड को अंजाम दिया था औऱ आज ही के दिन 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित हो अरुणा आसफ अली ने मुंबई के आजाद मैदान में तिरंगा फहराया था।स्कूली बच्चों के बीच लगातार सक्रिय फोरम,”रचनात्मक शिक्षक मण्डल” आज 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्राथमिक से लेकर डिग्री तक के विद्यार्थियों के बीच आजादी के आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर अनेकानेक ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नवेंदु मठपाल के अनुसार अब तक शिक्षक मण्डल अपनी गतिविधियां स्कूली बच्चों तक केंद्रित रखते थे पर इस बार हम डिग्री स्तर के विद्यार्थियों तक कार्यक्रम को विस्तारित कर रहे हैं।हमने लक्ष्य लिया है हम 10 हजार बच्चों तक सम्पर्क करेंगे।आज एक सप्ताह तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं की विधिवत ऑन लाइन शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर श्रीमती वंदना रौतेला जी,डिग्री कालेज तल्ला सल्ट प्राचार्य डॉ वी एम पांडे जी,डिग्री कालेज बेतालघाट हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अधीर कुमार जी व पी एन जी महाविद्यालय रामनगर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जी सी पंत जी ने संयुक्त रूप से किया।20 से अधिक शिक्षकों की एक टीम कार्यक्रम की सफलता के लिए आज से जुट गयी है।ये समस्त कार्यक्रम शिक्षक समुदाय के आपसी आर्थिक सहयोग से ही संचालित किए जाते हैं।प्रतियोगिताओं में जहां प्रतिभागी आजादी के आंदोलन के नायकों को चित्रित करेगा,वहीं उनके लिखे खतों ,लेखों का वाचन करेगा,उस दौर के गीत, नग्मे सुनाएगा।साथ ही उत्तराखण्ड में आजादी की हलचल पर विशेष रूप से जानेगा,आजादी के आंदोलन में अपने इलाके विशेष में हुई हलचल को खोजेगा।आजादी के आंदोलन में उत्तराखंडी लोकभाषाओं में लिखे गीत भी गायेगा।आजादी को समग्र में वह कैसे समझता है इसपर भी वक्तव्य देगा।प्रतिभागी बच्चों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा।प्राथमिक कक्षा से लेकर डिग्री स्तर के जो भी बच्चे इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनना चाहते हैं वे 9536572514 या 9410308111 या 9411307257 या 9411759081 पर सम्पर्क कर सकता है।