कोटाबाग में बच्चों को दिया जा रहा इम्युनिटी बूस्टर।
कालाढूंगी।(शाकिर हुसैन) कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है। कोटाबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत, आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम समेत आरबीएस की टीम द्वारा कोटाबाग क्षेत्र के गावों में घर-घर और स्कूलों में जाकर बच्चों को इम्युनिटी बढ़ाने की दवाई दी जा रही है। नैनीताल मुख्य चिकित्साधिकारी डा, भगीरथी जोशी के निर्देशन और कोटाबाग प्रभारी चिकित्साधिकारी डा, देवेश चौहान के नेतृत्व में दवाई वितरण का कार्य चल रहा है। डा, चौहान ने बताया कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते स्वास्थ्य महकमे की तरफ से बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 0 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को उम्र के हिसाब से इम्युनिटी बूस्टर दिया जा रहा है। डा, चौहान ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है लोग सतर्कता बनाये रखें और खासकर बच्चों का ख्याल रखें और बताए जाने के अनुसार बच्चों को दवाई जरूर दें।
इधर आरबीएस टीम में डा, मंगल सिंह बिष्ट ने बताया गांव और घर-घर जाकर टीम द्वारा जहां इम्यूनिटी बूस्टर दिया जा रहा है वहीं कोरोना के प्रति जागरूक रहने के लिए भी संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान महिला डॉक्टर अंजू बिष्ट, कुलविंदर सिंह, निर्मला, पूनम कठायत, भगवती मेहता, दीपा सनवाल, अंजू रावत, मंजू सनवाल, हेमा बिष्ट, हीरा नेगी, लीला नेगी आदि कर्मी दवाई वितरण में जुटे हुए हैं।
फोटो। बच्चों को दवाई देते डा, चौहान व बिष्ट।।
नीरज बने कुमाऊं मंडल सचिव।
कालाढूंगी। राहुल-प्रियंका सेना कांग्रेस में कालाढूंगी निवासी नीरज त्यागी को कुमाऊं मंडल सचिव मनोनीत किया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए नीरज त्यागी से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने की आशा व्यक्त की है। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर कांग्रेस की नीतियों के प्रचार प्रसार में अपनी अहम भूमिका निभाएं। नवनियुक्त कुमाऊं मंडल सचिव नीरज त्यागी ने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है उसका ईमानदारी से निर्वाहन करते हुए कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। तथा 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

