Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बाघो के लिए मशहूर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भी हाथियों की एक बेहतरीन आरामगाह

बाघो के लिए मशहूर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भी हाथियों की एक बेहतरीन आरामगाह

By on August 12, 2021 0 245 Views

रामनगर। आज विश्व हाथी दिवस है। यह दिन हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। बाघो के लिए मशहूर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भी हाथियों की एक बेहतरीन आरामगाह है।कॉर्बेट यूं तो बाघो के लिए मशहूर है। लेकिन यहां के घास के मैदान और पर्याप्त मात्रा में मिलने वाला पानी हाथियों को भी बहुत पसंद है। जिसके चलते यहां अच्छी तादाद में हाथी पाए जाते हैं। जो किसी भी प्रकृति प्रेमी का मन मोहने के लिए काफी है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघो के लिए संरक्षित क्षेत्र है। जो विभिन्न प्रकार के जीवों का घर है। यहां 2010 में 979, 2015 में 1035 और 2019-20 की गणना में 1223 हाथी मिले हैं। जो यहां के स्वस्थ पर्यावास का सबूत है।