- Home
- उत्तराखण्ड
- आबादी से सटे जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव।
आबादी से सटे जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव।
कालाढूंगी ।(शाकिर हुसैन) नैनीताल जिले के कालाढूंगी रेंज के जंगल में रविवार को एक युवक का शव पेड पर लटका मिलने से परिवार सहित क्षेत्र में फैली सनसनी।जानकारी के अनुसार कालाढूंगी वार्ड 4 निवासी चंदन सिंह राणा उर्फ गुड्डू राणा शनिवार शाम 4 बजे घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद रात को वह घर वापस नहीं आया। रविवार को गश्त कर रहे वनकर्मियों ने धापला गेट के पास कालाढूंगी रेंज के निहाल तराई भावर बीट संख्या 02 बी में पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। इस पर उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों व थाना पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस भाकुनी ने भी मौके का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। इधर, एसआई रमेश चंद्र पंत ने बताया जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर सवः को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

