- Home
- उत्तराखण्ड
- लोक सभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने एक सीट पर पुराने तो दो पर नए चेहरों पर खेला दांव
लोक सभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने एक सीट पर पुराने तो दो पर नए चेहरों पर खेला दांव
लोकसभा चुनावों के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड में तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अल्मोड़ा सीट पर जहां कांग्रेस ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया है तो वहीं दूसरी ओर टिहरी और गढ़वाल सीट पर नए चेहरों पर दांव खेला है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पौड़ी गढ़वाल से इस बार मैदान में उतारा गया है। इस सीट पर 2019 में बीजेपी नेता तीरथ सिंह रावत ने बड़े अंतर से चुनाव जीता था। जबकि कांग्रेस से चुनाव लड़े मनीष खंडूरी दूसरे स्थान पर रहे थे।
मनीष पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे हैं। जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए हैं। सूत्रों की मानें तो पौड़ी गढ़वाल सीट पर मनीष खंडूरी के नाम पर विचार किया जा रहा था लेकिन वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल में हो गए। इसके बाद गणेश गोदियाल का नाम आगे आ गया।

