भाजपा नेता व उसके तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
रामनगर।कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता जलीस अहमद व उसके तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।ग्राम शंकरभूल निवासी चांद मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ग्राम शक्तिनगर पुछड़ी में रजिस्टर्ड जमीन हैं और वह सोमवार की रात अपनी जमीन पर थे।उन्होंने बताया कि जमीन की चारदीवारी करवा रखी है।इसी दौरान मोहल्ला गुल्लरघट्टी निवासी जलीस अहमद उसके अन्य भाइयों नफीस,खुर्शीद और नाज़िश के द्वारा टैक्टर ट्राली से दीवार तोड़ कर अंदर घुस गए और चांद मोहम्मद पर टैक्टर ट्राली चढ़ाने की कोशिश की।किसी तरह कूदकर उसने अपनी जान बचाई।पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह लोग बहुत दबंग और शातिर किस्म के हैं और कोई भी बड़ी घटना उसके साथ भविष्य में कर सकते हैं।बताया कि आरोपी जमीन पर कब्ज़ा करने और जान से मारने की धमकी भी हैं।एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम शंकरभूल आदर्श नगर निवासी चांद मोहम्मद के साथ उसकी ज़मीन पर घुसकर टैक्टर ट्रॉली से दीवार तोड़कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुल्लरघट्टी निवासी जलीस,नफीस, खुर्शीद और नाज़िश के खिलाफ धारा 427 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

