खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधा और प्रतियोगिता करवाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया।
जिला खेल कार्यालय में हॉकी अल्मोड़ा,उत्तराखंड के तत्वाधान में , जिला क्रीड़ा अधिकारी , अल्मोड़ा सी एल वर्मा एवं हॉकी अल्मोड़ा के अध्यक्ष लियाकत अली खान एवं और हॉकी अल्मोड़ा के संरक्षक आशीष वर्मा ( सर्विस राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) संयुक्त रूप से अध्यक्षता में ,हॉकी खेल को पुनः शिखर तक पहुंचाने और खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधा और प्रतियोगिता करवाने के संदर्भ में महत्व बैठक कर ,आवश्यक कदम उठाए जाने पर चर्चा की गई !आगामी मेजर ध्यानचंद की पुण्य तिथि एवं स्मृति में, पूर्व की भांति खेल निदेशालय , उत्तराखंड के तत्वाधान में हॉकी प्रतियागिता आयोजित की जाती थी! वर्तमान में कोविड की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए,18 प्लस प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का निवेदन ,जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा कर ,आश्वस्त किया गया है कि प्रतियोगिता अवधि में कोविड गाइडलाइन ,का पालन ,प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सभी खिलाड़ियों,ऑफिशियल ,सपोर्टिंग स्टाफ से अक्षश: करवाया जाएगा ! इस अवसर पे पूर्व वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी,पदाधिकारी और हॉकी खेल से जुड़े बच्चे उपस्थित थे ! बैठक का संचालन सचिव ,हॉकी अल्मोड़ा पंकज टम्टा ने किया, आज जो भी सुझाव आए हैं ! हॉकी अल्मोड़ा , उस कार्ययोजना पे पूर्ण मनोयोग से क्रमबद्ध योजना के अन्तर्गत कार्य किया जायेगा! भविष्य में सभी कार्य खिलाड़ियों को ध्यान में और उनके हित में कार्य किए जायेगें !! आज की बैठक में श्री शरद साह, श्री मदन वर्मा जी, श्री राजेंद्र सिंह बोरा जी, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी , श्री दीपक वर्मा, श्री,संजय गुर्रानी जी,श्री किशन लाल, श्री दीपक शाही,श्री किशन खोलिया जी, श्री गणेश शाही जी, श्री अरविंद पाण्डेय जी श्री पवन कुमार गुरंग, ji, श्री अजय कनवाल, श्री ऋतिक राज, कु अनीता पंवार, कु मेघा आलमियां कई खेल प्रेमी उपस्थित थे!

