Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पिता की हत्या करने वाले भाजपा नेता ने किया आत्मसमर्पण, आरोपी को पार्टी ने किया निष्कासित

पिता की हत्या करने वाले भाजपा नेता ने किया आत्मसमर्पण, आरोपी को पार्टी ने किया निष्कासित

By on June 2, 2024 0 716 Views

रुद्रपुर के आजादनगर में पिता की हत्या करने वाले भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण कर दिया है। हत्या के बाद आरोपी ने ट्रांजिट कैंप थाने में आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खून से सने कपड़ों में थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण किया।

मुख्य बिंदु

रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के आजादनगर से भाजपा युवा मोर्चा नेता द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने का मामला सामने आया था। हत्यारोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि वार्ड नंबर 7 आजदनगर निवासी तोताराम (50) की उनके बेटे दीपक ने हत्या कर दी थी।

आजादनगर के वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। छह महीने पहले तोताराम का पैर टूट गया और वो छह महीने से काम नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि तोताराम से उनके बड़े बेटे का मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बेटे ने उनकी हत्या कर दी। आरोपी दीपक ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या की थी।

बता दें कि आरोपी युवक दीपक राठौर भारतीय जनता युवा मोर्चा का उत्तरी मंडल का उपाध्यक्ष है। घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने आरोपी दीपक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बेटे के द्वारा ही पिता की हत्या की इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।