शिवरात्रि के मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अपने परिवार के साथ केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट भी शेयर की है। जहां एक ओर बादल फटने के बाद केदार घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और इसी के चलते यात्रा पर रोक लगा दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ इस बीच मदन कौशिक के यहां दर्शन करना चर्चाओं का विषय बन गया है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने परिवार संग केदारनाथ धाम के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को केदारघाटी पर चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान का बताया है।