Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को नैनीताल सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को नैनीताल सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली।

By on September 7, 2021 0 385 Views

नैनीताल। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत मिली है। हल्द्वानी जेल में कैदी की मौत के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने एसएसपी प्रियदर्शिनी नैनीताल को हटाने के निर्देश पर आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

मार्च के महीने में हल्द्वानी जेल के अंदर काशीपुर के रहने वाले एक कैदी की मौत हो गई थी। इस मौत में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद चार बंदी रक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वही नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई जांच के निर्देश और एसएसपी नैनीताल को हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन इस संबंध में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। जहां पर सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले में एसएसपी नैनीताल उनके अधीनस्थ अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए  मामले में स्टे दिया गया है।