Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोसी नदी में तेज बहाव में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 6 लोग नदी में बहे, 4 को सुरक्षित बाहर नकाला, 2 की तलाश जारी।

कोसी नदी में तेज बहाव में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 6 लोग नदी में बहे, 4 को सुरक्षित बाहर नकाला, 2 की तलाश जारी।

By on September 7, 2021 0 332 Views

बाजपुर (7 सितंबर 2021)। कोसी नदी के तेज बहाव के बीच फंसे ट्रैक्टर के पलट जाने से उस में सवार छः लोग नदी में जा गिरे। चार लोग किसी तरह बच कर बाहर निकल आये पर एक महिला और उस की सात वर्षीय पुत्री का पता नही चल पाया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन तथा आसपास के सैंकड़ो लोग नदी किनारे देर रात्रि तक खोजबीन करते रहे पर दोनो मांबेटी का कुछ पता नही चल पाया है। मजदूर परिवार के साथ हुये इस हादसे को लेकर परिजनो में चीत्कार मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर कालोनी निवासी मंगल सिंह, उस की धर्मपत्नि मुन्नी देवी तथा सात वर्षीय पुत्री सिमरन कोसी पार ग्राम गुलजारपुर में खेतीहर मजदूर थे। मजदूरी करने के दौरान मुन्नी देवी ने अपने पति मंगल सिंह से घर जाने की जिद की तो वह उसे लेकर कोसी नदी तक पैदल आ गया और वहां कोसी पार जाने के लिये किराये पर ले जाने वाले एक ट्रैक्टर पर बैठ गये। इसी बीच एक महिला और पुरुष सवारी भी ट्रैक्टर पर बैठ गयी। ट्रैक्टर चालक ने जैसे ही नदी के बीच में ट्रैक्टर को डाला तभी अचानक कोसी नदी में तेज बहाव आ गया और वाहन असंतुलित हो कर पलट गया। ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार सभी लोग नदी के तेज बहाव में फंस गये। पुलिस ने बताया कि इस दौरान वाहन का मालिक और एक महिला व पुरुष किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकल आये। इसी बीच मंगल सिंह भी पानी से बाहर निकलने में सफल रहा पर मुन्नी देवी और उस की सात वर्षीय बालिका पानी से बाहर नही निकल पाये और उन का कुछ पता नही चल पाया।