Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हाथी का शव मिलने से वन महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंच वन विभाग ने हाथी के शव को कब्जे में लिया।

हाथी का शव मिलने से वन महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंच वन विभाग ने हाथी के शव को कब्जे में लिया।

By on September 8, 2021 0 502 Views

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में आज एक हाथी मृत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। हाथी की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई ।

डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग अभिलाषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथी की मौत किन कारणों से हुई है। इसका पता लगाया जा रहा है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन वन विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि यह वही टसकर हाथी है, जो बीते दिनों पहले ट्रेन से कटकर घायल हो गया था और जंगल की तरफ चला गया था। जिसे वन विभाग नहीं खोज पाया और आज वह मृत पाया गया है।