शिशुपाल सिंह रावत ने दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।
रामनगर।आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत दूरस्थ गांव रामपुर टोनिया लेटी भालोन पाटकोट का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी।कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने कहा कि जहां आजादी के 75 साल बीतने व उत्तर प्रदेश से अलग उत्तराखंड बने 21 साल हो गए हैं आज भी सड़क और बिजली पानी स्वास्थ्य मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।उन्होंने वहां आम आदमी पार्टी में बूथ कमेटी का गठन किया टोनिया ग्राम बूथ अध्यक्ष कमल कुमार पार्टकोट दक्षिण तोताराम देशवाल पाटकोट पूरब दीपा देवी लेटी भालोन धर्मेंद्र कुमार खरतीयल को नियुक्त किया गया गांव पहुंचने पर गांव वालों ने प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत का स्वागत किया और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। शिशुपाल रावत ने बताया कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही है अगर आप लोगों ने मौका दिया तो पूरे क्षेत्र में भी मोहल्ला क्लीनिक बन सकता है यहां भी जल्दी बिजली आएगी हो सकता है चुनाव से पहले यहां बिजली पहुंचाने का काम किया जाए उन्होंने लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जिस प्रकार से दिल्ली सरकार आज शिक्षा और स्वास्थ्य में बहुत अच्छा काम कर रही है उत्तराखंड में भी शिक्षा और स्वास्थ्य पर अच्छा काम हो।इस दौरान उनके साथ में संगठन मंत्री भास्कर जोशी वन ग्राम अध्यक्ष दिनेश चंद्र ब्लाक महासचिव नितिन कंडारी मीडिया जिला प्रभारी एसएस मनराल आदि मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि ग्राम वासियों ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें जिनमें मुख्य रुप से भुवन चंद्र, श्री राम, शांति राम,हरीश राम, मदन लाल, केशव राम, केशराम, यशपाल आर्य, ताराचंद्र, बॉबी कुमार, अनिल कुमार, मोहनलाल,मदन आर्य,महेश चंद्र पंडित आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

